लोगों की राय

लेखक:

पुरुषोत्तम अग्रवाल

पुरुषोत्तम अग्रवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से ‘कबीर की भक्ति का सामाजिक अर्थ’ विषय पर पी-एच.डी. की डिग्री प्राप्त की और रामजस कॉलेज, दिल्ली तथा जेएनयू में अध्यापन कार्य किया। ‘संस्कृति : वर्चस्व और प्रतिरोध’, ‘तीसरा रुख’, ‘विचार का अनंत’, ‘शिवदानसिंह चौहान’, ‘निज ब्रह्म विचार’, ‘कबीर : साखी और सबद’ पुस्तकों के लेखक तथा कई पुरस्कारों से सम्मानित।

भक्ति-संवेदना, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सांस्कृतिक इतिहास से सम्बद्ध समस्याओं पर आयोजित गोष्ठियों और भाषणमालाओं के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों की यात्राएँ कीं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और कॉलेज ऑफ मेक्सिको में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे।

अत्यंत प्रभावी वक्‍ता के रूप में विख्यात। ज्वलंत सामाजिक-सांस्कृतिक एवं राजनीतिक प्रश्नों के विषय में देश के अग्रणी टीवी चैनलों पर अपनी प्रखर और विचारोत्तेजक बातों, बहसों के लिए प्रख्यात।

एनसीईआरटी की हिन्दी पाठ्य-पुस्तक समिति के मुख्य सलाहकार रहे। भारतीय भाषा केन्द्र, जेएनयू के अध्यक्ष

पद पर भी रहे हैं और इस समय संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं।

पुस्तक ‘अकथ कहानी प्रेम की : कबीर की कविता और उनका समय’ भक्ति-सम्बन्धी विमर्श में अनिवार्य ग्रन्थ का दर्जा हासिल कर चुकी है।

उनकी पिछले कुछ वर्षों में प्रकाशित कहानियाँ जीवंत और विचारोत्तेजक चर्चा के केंद्र में रही हैं, जिनमे शामिल हैं, ‘चेंग-चुई’, ‘चौराहे पर पुतला’, ‘पैरघंटी’, ‘पान पत्ते की गोठ’ और ‘उदासी का कोना’।

‘नकोहस’ उनका पहला उपन्यास है।

अकथ कहानी प्रेम की

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 850

अकथ कहानी प्रेम की criticism...

  आगे...

किया अनकिया

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 750

पुरुषोत्तम अग्रवाल हमारे समय की एक महत्त्वपूर्ण बौद्धिक और सर्जनात्मक उपस्थिति हैं। उनका लेखन रूप और अंतर्वस्तु की दृष्टि से विविध और विशाल है।

  आगे...

कोलाज : अशोक वाजपेयी

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 600

अशोक वाजपेयी की कविताओं से गुजरते हुए यह एहसास बहुत शिद्दत से होता है कि हम ऐसे कवि से मुखातिब हैं जिसके यहाँ लौकिक और लोकोत्तर संवादरत हैं

  आगे...

नाकोहस

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 395

  आगे...

निज ब्रह्म विचार

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 150

सैद्धान्तिक प्रश्नों से जूझने से लेकर अटलांटा, वर्धा और गोपेश्वर के अनुभव-संवेदनों को पाठकों के सामने प्रस्तुत करने तक के रूप में ये लेख लगातार उत्सुकता के साथ पढ़े गए।

  आगे...

विचार का अनंत

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 250

इन निबन्धों में सर्जनात्मकता के आत्मसंघर्ष और समाज के साथ उसके सम्बन्ध को समझने की अकुलाहट है।

  आगे...

संस्कृति : वर्चस्व और प्रतिरोध

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 495

संस्कृति: वर्चस्व और प्रतिरोध भारतीय समाज और संस्कृति के उन असुविधाजनक सवालों से टकराने के क्रम में लिखी गई है, जिनसे बचने का हर सम्भव प्रयास अब तक किया जाता रहा है।

  आगे...

स्कोलेरिस की छाँव में

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 300

स्कोलेरिस की छाँव में

  आगे...

हिंदी सराय अस्त्राखान वाया येरेवान

पुरुषोत्तम अग्रवाल

मूल्य: Rs. 395

..और कई प्रमाणों की तरह अस्त्राखान के हिन्दू व्यापारी भी उस वास्तविकता के प्रमाण हैं, जिस पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं महसूस की जाती ।

  आगे...

 

   9 पुस्तकें हैं|